रायपुर। 2023 के विधानसभा चुनाव छत्तीसगढ़ में भले ही 90 विधानसभा सीटों पर हों पर उसके बाद 2028 के चुनाव बढ़ी हुई विधानसभा सीटों के आधार पर होने की संभावना है। इसके पीछे कारण ये बताया जा रहा है कि 2025 में केंद्र सरकार द्वारा रिटायर्ड उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश या वरिष्ठ आईएएस की अध्यक्षता में एक परिसीमन आयोग का गठन करेगी।
बढ़ सकती हैं 30 विधानसभा सीटें

देश में 543 लोकसभा की सीटें हैं और छत्तीसगढ़ में फ़िलहाल 11 लोकसभा सीट हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा की सीटें हैं। देश की लोकसभा सीटों में भी करीब 100 सीटें बढ़ने की पूरी संभावना है। वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा की जो 90 सीटें हैं, परिसीमन के बाद वह करीब 120 तक हो सकती हैं। यानि 30 विधानसभा सीटें छत्तीसगढ़ में बढ़ सकती हैं।
बस्तर में 4 से 6 विधानसभा सीटें बढ़ने की संभावना
बस्तर संभाग में 12 विधानसभा सीटें और 2 लोकसभा सीटें हैं। जिसमें कांकेर लोकसभा की सीमा बालोद से भी मिलती है। बालोद के तीनों विधानसभा क्षेत्र कांकेर लोकसभा में आते हैं। 2025 में होने वाले परिसीमन में संभवतः बालोद जिला कांकेर लोकसभा क्षेत्र से अलग हो सकता है। इसके साथ ही बस्तर संभाग के अंदर ही सभी विधानसभाओं को मिलाकर बस्तर और कांकेर लोकसभा सीटें रहेगी। इस तरह बस्तर संभाग में भी 4 से 6 विधानसभा सीटें के बढ़ने की संभावना है।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
खबरों के लिए टेलीग्राम ग्रुप Join कीजिए।
News search
Free join👇
https://t.me/newssearc
खबरों के लिए व्हाट्सएप ग्रुप Join कीजिए।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
News search
Free join👇
https://chat.whatsapp.com/Eh6ZIex6uWXFQB0yPE1nOk
फेसबुक पेज जॉइन करें
👇👇👇👇👇👇
https://www.facebook.com/113119886751514?referrer=whatsapp
More Stories
जांजगीर-बिलासपुर हाईवे पर तेज रफ्तार हाइवा की बोलेरो से टक्कर…3 की दर्दनाक मौत
बिलासा हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए फ्लाईट कल से शुरू… सभी सीटें बुक…मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे शुभारंभ
कल से आम लोगों को लगेगा कोरोना का टीका, इस करें अपना रजिस्ट्रेशन?