न्यूज सर्च@जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ समेत पूरा विश्व इन दिनों कोरोना वायरस से प्रभावित है। छत्तीसगढ़ शासन ने इसे महामारी घोषित करते हुए पूरे प्रदेश में हाईअलर्ट जारी किया है, जिसके कारण आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के सदस्य काम पर नहीं जा पा रहे हैं। इस वजह से उनके समक्ष भोजन एवं आर्थिक समस्या उत्पन्न हो रही हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए जिला मुख्यालय जांजगीर के प्रतिष्ठित नागरिक सनत सिंह राणा द्वारा एक लाख रुपए का चेक कलेक्टर जांजगीर-चाम्पा के राहत कोष में दिया गया। उक्त चेक को आज उनके पुत्र धर्मेन्द्र सिंह राणा द्वारा अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंच एसडीएम मेनका प्रधान को सौपा गया। श्री राणा ने चेक सौपते हुए कहा की मुझे विश्वास है यह राशि जरूरत मंद लोगों के सेवा में उपयोग होगी। इस दौरान जांजगीर तहसीलदार प्रकाशचंद्र साहू, जांजगीर एसडीओपी जितेंद्र चंद्राकर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
—————-
राशि जरूरत मंद लोगों के सेवा में होगा उपयोग
More Stories
विपरीत परिस्थितयो के बावजूद प्रशंसनीय बजट – अभिषेक….
पामगढ़ एसडीएम ने किया वृक्षारोपण
बोरसी व सिलादेही के चिन्हाकिंत क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित