News [email protected]बिलासपुर:- निगम मंडलों में नियुक्ति के बीच कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के अचानक रायपुर दौरे पर पहुंचने के बाद कांग्रेस नेताओं में खलबली मच गई है। इसे लेकर देर रात तक पुनिया, सीएम भूपेश और मोहन मरकाम के बीच बैठक चली। अब रविवार को एक तरफ पुनिया की बैठक और दूसरी तरफ सीएम भूपेश की बैठक चली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिहदेव, मंत्री मो. अकबर, मंत्री रविद्र चौबे, मंत्री शिव डहरिया, मंत्री कवासी लखमा के साथ बैठक की तो वहीं पीएल पुनिया से मुलाक़ात के बाद टीएस सिहदेव सीएम हाउस पहुंचे है। इस बैठक में लगभग निगम मंडल के 1० नाम तय कर लिए गए हैं।
विधायक शैलेश पांडे के नमा की भी चर्चा
निगम मंडल में चार विधायक के बाद पांचवे विधायक के लिए शहर विधायक शैलेश पांडे के नाम पर सहमति बन रही है। इसकी चर्चा राजनिती गलियारे में खूब हो रही है। इसके साथ ही अन्य विधायक भी निगम मंडल में जगह पाने के लिए राजधानी के चक्कर काट रहें हैं।
More Stories
स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर जूदेव सैनिकों ने रक्तदान कर दी सच्ची श्रद्धांजलि
मरार पटेल समाज ने शाकंभरी महोत्सव एवं विधवा सम्मान समारोह में 444 महिलाओ और पुरुषों का सम्मान किया गया
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव हुए कोरोना संक्रमित