स्कूल शिक्षा मंत्री अध्यक्ष, गृह मंत्री और कृषि मंत्री बनाए गए सदस्य, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
न्यूज़ सर्च@रायपुर:- मुख्यमंत्री भूूूपेेेश बघेल के निर्देश पर राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में संचालित अशासकीय/निजी शालाओं की फीस विनियमन के लिए विभिन्न पहलुओं पर विचार कर अपनी अनुशंसा देने के लिए तीन सदस्यीय मंत्रिपरिषद उप समिति का गठन किया गया है। स्कूल शिक्षा, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। मंत्रिपरिषद की इस उप समिति में लोक निर्माण तथा गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू और कृषि तथा जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे को सदस्य बनाया गया है।
![]() |
भूपेश बघेल, सीएम |
राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज मंत्रालय से इस आशय का आदेश जारी कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग के भारसाधक सचिव इस समिति के सदस्य सचिव होंगे। समिति अपनी अनुशंसाएं मंत्रिपरिषद के समक्ष प्रस्तुत करेगी।
More Stories
स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर जूदेव सैनिकों ने रक्तदान कर दी सच्ची श्रद्धांजलि
मरार पटेल समाज ने शाकंभरी महोत्सव एवं विधवा सम्मान समारोह में 444 महिलाओ और पुरुषों का सम्मान किया गया
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव हुए कोरोना संक्रमित