पामगढ़ – जिस तरह कोरबा जिले को कटघोरा ब्लॉक से एक-एक कर 15 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं, शासन प्रशासन की लापरवाही कहीं पामगढ़ ब्लॉक का हाल भी वैसा न हो जाए। यहां भुईगांव से लेकर नवागांव और देवरी ग्राम पंचायत तक एक दो नहीं बल्कि 9-9 ईंट भट्ठे खुलेआम संचालित किए जा रहे हैं। इन सभी भट्ठों में सैकड़ों की संख्या में मजदूर बिना सुरक्षा के काम कर रहे हैं। ईट भट्ठा संचालकों का दावा है कि उन्होंने शासन प्रशासन स्तर पर पूरी सेटिंग कर ली है, तबी वह इसे खुलेआम चला पा रहे हैं। इससे साफ है कि शासन प्रशासन और ईंट भट्टा संचालक कमाई के लालच में कहीं राज्य में महामारी न फैला दें।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते देश सहित छत्तीसगढ़ राज्य में लॉकडाउन चल रहा। सरकार के स्पष्ट आदेश हैं कि कोई भी इस दौरान अपने घर से न निकले, साथ ही खाद्य और सब्जी मेडिकल के अलावा दूसरी दुकाने तक नहीं खुलेंगी। इस आदेश का पामगढ़ क्षेत्र खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। यहां लगभग दर्जन भर ईट भट्ठे संचालित हो रहे हैं, जिसमें सुबह होते ही सैकड़ों की संख्या में मजदूर मिट्टी गुथने, ईंट पाथने, सजाने, मिट्टी काटने, उठाने, चिमनीयों में सजाने का काम करने पहुंच जाते हैं। हर एक ईंट भट्ठा में लगभग 50 से 60 मजदूर काम कर रहे हैं। इसमें बच्चे, महिला व पुरुष सभी शामिल हैं। लोगों व बड़े अधिकारियों की इस पर नजर न बड़े इसके लिए भट्ठा को बांस के टट्टों से बंद कर दिया गया है।
पामगढ़ और शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के अंतरगत जिले में सबसे अधिक ईंट भट्ठा संचालित होते हैं। यहां हर साल बाहर से भी सैकड़ों की संख्या में मजदूर अपने परिवार के साथ काम करने आते हैं। इसमें स्थानीय मजदूरों को भी लगाया जाता है। अन्य सालों में तो यह ठीक था, लेकिन वर्तमान में कोरोना संकट के दौरान यहां सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जिम्मेदार अधिकारियों की बात करें तो वह लोग रोजाना दर्जनों बार यहां से गुजरते हैं, लेकिन पहले से सबकुच तय होने से कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
———————–
रोक के बाद भी दर्जनों ईंट भट्ठा संचालित
ईंट भट्ठों के संचालन पर शासन की रोक के बाद भी क्षेत्र में ये ईटा भठ्ठा पीबीसी, आरसीबी, अजय, राजा, बीएसबी सहित दर्जनों ईंट भट्ठा संचालित हो रहा हैं।
————————-
स्थानीय मजदूरों की मानें तो भट्ठा मालिक धमकी देकर उनसे काम करा रहे हैं। उनके द्वारा धमकी देते हुए दावा किया गया है कि उनका भट्ठा निरंतर चलेगा, जो मजदूर काम नहीं करेगा उसे आगे से काम नहीं दिया जाएगा। ऐसे में दिहाड़ी मजदूर मजबूरी में जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं।
———————————
वर्जन-
ईट भठ्ठे में काम चालू की सूचना मिला था तब हम लोग टीम बना कर गये थे उस समय कार्य नही चल रहा था सभी मजदूरों और मालिको को बुला कर अच्छे से समझाइस दिया गया था अगर फिर से वो कार्य कर रहे है तो उनके ऊपर कड़ी कार्यवाही क्या जायेगा।
अनुपम तिवारी एसडीएम पामगढ़
————————–
शिवरीनारायण थाना प्रभारी से आज सुबह बात हुवा था प्रभारी के बताया कि ईटा भठ्ठो जो संचालित हो रहा है उनके ऊपर अपराध पंजीबद्ध करूँगा कहा है अब तक अपराध दर्ज हो गया होगा।
निकोलस खलखो डीएसपी जांजगीर
———————————
देखे वीडियो
More Stories
मुख्यमंत्री ने बजट में सभी वर्गों का रखा ध्यान – गुलाबुद्दीन खान…………
सिजेरियन डिलीवरी होने पर पति ने पत्नी की पिटाई और फिर खुद कर लिया खुदकुशी
एसबीआई कैश काउंटर से ढाई लाख चुराकर गर्लफ्रेंड का डांस देखने में लुटाए