न्यूज सर्च@भिलाई. पिछले दिनों जिले में नेवई थाने में पुलिस कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारी तनाव और अवसाद के बीच अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसे में उनके मन से तनाव दूर करने के लिए सोमवार को अंचल और शहरी थाना में सपंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर एएसपी रोहित कुमार झा और अंचल में एएसपी लखन पटले ने इस दौरान थानेदार से लेकर जवानों तक से न सिर्फ खुलकर बात की, बल्कि उन्हें स्वस्थ रहने कई टिप्स भी दिए।
![]() |
थाना प्रभारियों और पुलिस कर्मियों की बैठक लेते एएसपी सिटी व ग्रामीण। |
शहर एएसपी रोहित झा और छावनी सीएसपी विश्वास चन्द्राकर जामुल व छावनी थाना के अधिकारी व कर्मचारियों के बीच पहुंचे। एएसपी ने पुलिस बल को आपस में संयोग का वातावरण स्थापित करें। वहीं खेल और रुचि के कार्यो को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि अपने कार्य में समय योजना बनाने की प्रवृत्ति को बढ़ावा दें। अपनी परेशानी व समस्या को वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखने। इस मौके पर जामुल टीआई सुरेश ध्रुव, छावनी टीआई विनय सिंह सहित थाने का बल भी उपस्थित रहा।
More Stories
मरार पटेल समाज ने शाकंभरी महोत्सव एवं विधवा सम्मान समारोह में 444 महिलाओ और पुरुषों का सम्मान किया गया
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव हुए कोरोना संक्रमित
झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब बच्चों के बीच शिक्षा की अलख जगा रही आंचल