जांजगीर-चांपा। भाजपा नगर मंडल जांजगीर, चांपा कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है, जिसे लेकर मतभेद प्रारंभ हो गया है। चांपा की बात करें तो भाजपा से जुड़े कई लोगों का आपस में आरोप-प्रत्यारोप चल रहा है। सोशल मीडिया गु्रप में बगैर संबंधित व्यक्ति से सहमति लिए कार्यकारिणी में शामिल करने तो वहीं अनुमति लेकर कार्यकारिणी बनाने की बहस छिड़ गई है, जो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।
विभिन्न चुनावों में भाजपा को मिली करारी शिकस्त के बाद नई टीम तैयार हो रही है। इसी कड़ी में भाजपा नगर मंडल जांजगीर और चांपा में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है, जिसमें कई वरिष्ठ और कनिष्ठ लोगों को शामिल किया गया है। लेकिन कई भाजपाईयों को यह नागवार गुजर रहा है, जिसका मतभेद सोशल मीडिया गु्रप में स्पष्ट दिखने लगा है। चांपा की बात करें तो यहां एक व्हाट्सएप गु्रप में भाजपाईयों के बीच वाक् युद्ध छिड़ गई है। कोई कह रहा है कि जिसे कार्यकारिणी में जगह दी गई है तो दूसरा कह रहा है कि हां संबंधित से सहमति लेने के बाद ही उसे कार्यकारिणी विस्तार में स्थान दिया गया है। जबकि कोई कह रहा है कि मुझसे सहमति नहीं ली गई है लेकिन उसका नाम कार्यकारिणी में शामिल है। इस तरह भाजपाईयों के बीच आपस में हो रहे आरोप-प्रत्यारोप को लेकर शहर में कई तरह की चर्चाएं हो रही है। आपकों बता दें कि भाजपा में लंबे अर्से से गुटबाजी हावी रही है। यही वजह है कि पिछले नगरपालिका परिषद के कार्यकाल में भाजपा पर विपक्ष की भूमिका मजबूती से नहीं निभाने का आरोप लगता रहा है। शहर के कई ज्वलंत मुद्दों पर भाजपा कभी मजबूती से मुखर होते नहीं दिखी। यही वजह है कि चांपा के लोग अभी भी कई तरह की समस्या से घिरे है।
भाजपा नगर मंडल कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर मदभेद,भाजपा के लोगों में चल रहा आरोप – प्रत्यारोप का दौर
More Stories
पामगढ़ एसडीएम ने किया वृक्षारोपण
बोरसी व सिलादेही के चिन्हाकिंत क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित
जनपद पंचायत मालखरौदा के स्थाई शिक्षा समिति की बैठक सोमवार को आयोजित