न्यूज़ सर्च@रायपुर:- बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान इस दुनिया में नहीं रहे। कोलन इनफेक्शन के चलते उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बीते साल से उनका न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज चल रहा था। बुधवार को उनके निधन की पुष्टि फिल्ममेकर शूजित सरकार ने की। उन्होंने ट्वीट करके उनके परिवार को सांत्वना दी है।
बॉलिवुड ऐक्टर इरफान खान इस दुनिया में नहीं रहे। मंगलवार को कोलन इनफेक्शन के चलते उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस बीच उनको लेकर तरह-तरह की अफवाहें थीं। हालांकि उनकी टीम ने कहा था कि वह स्ट्रॉन्ग हैं और लड़ रहे हैं। बुधवार को मिली खबरों के मुताबिक इरफान खान का निधन हो गया है।
इरफान खान को न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर का पता 2018 में चला था। इसके बाद काफी दिनों तक उनका लंदन के अस्पताल में इलाज चला था। इस दौरान उनकी तबीयत में सुधार होने के बाद वह भारत वापस आ गए थे। बीते दिनों उनकी मां का निधन होने के बाद लॉकडाउन के चलते वह उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे। इससे वह काफी दुखी थे।
More Stories
800 लाेगाें को आज से लगेगी कोरोना की वैक्सीन, सुबह 9 से 5 बजे तक लगेगा टीका
जांजगीर-बिलासपुर हाईवे पर तेज रफ्तार हाइवा की बोलेरो से टक्कर…3 की दर्दनाक मौत
बिलासा हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए फ्लाईट कल से शुरू… सभी सीटें बुक…मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे शुभारंभ