* महिलाओं पर घटित घरेलू हिंसा की रोकथाम/निराकरण के मद्देनजर रायपुर पुलिस द्वारा की गई इस मुहिम की शुरूवात।*
* घरेलू हिंसा से पीड़ित महिला इन नम्बरों 0771-4247110, 94791-90167 एवं 94791-91250 में फोन कर अपनी शिकायतें करा सकते है दर्ज।*
न्यूज़ सर्च@रायपुर:- पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर आरिफ एच शेख द्वारा घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं पर घटित अपराधों की रोकथाम करने, महिलाओं पर घटित अपराधों का निराकरण करने एवं उनकी परिस्थितियों से रूबरू होने के साथ ही उनके पारिवारिक समस्याओं का समाधान करने हेतु ‘‘चुप्पी तोड़‘‘ नामक मुहिम का शुभारंभ किया गया।
इस संबंध में 29 अप्रैल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रायपुर पुलिस के फेसबुक पेज में विस्तृत जानकारी दी गई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं से दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर उनकी परिस्थितियों से रूबरू होने के साथ ही उनके पारिवारिक समस्याओं का समाधान किया जायेगा। इस हेतु 4 अलग – अलग टीमों का गठन किया गया है। इस मुहिम के अंतर्गत यदि पारिवारिक अत्याचार व घरेलू हिंसा हो रहे है तो उन्हें त्वरित सहायता प्रदान किया जाएगा एवं गंभीर परिस्थिति में पुलिस टीम स्वयं घटना स्थल जाकर समस्या का निराकरण करेंगे एवं अपराध घटित होने पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। शिकायत दर्ज करने हेतु 11 बिन्दुओं का प्रोफार्मा तैयार किया गया है जिसके तहत् पीड़ित महिला से बातचीत की जाएगी, यदि महिला का मोबाईल नंबर बंद आया तो पुनः उनसे संपर्क किया जाएगा। घरेलू हिंसा से पीड़ित महिला इन नम्बरों 0771-4247110, 94791-90167 में फोन एवं 94791-91250 में वाट्स एप कर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते है।
More Stories
पोषण पुनर्वास केंद्र में नन्ही रिया की चहल कदमी से आई रौनक
सिजेरियन डिलीवरी होने पर पति ने पत्नी की पिटाई और फिर खुद कर लिया खुदकुशी
अवैध परिवहन करते हुए एक लाख रूपये की सागौन लकड़ी जप्त