अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर सबसे पहले दी जानकारी, जताया शोक
न्यूज़ सर्च@मुंबई:- एवरग्रीन पर्सनालिटी और बॉलीवुड के कद्दावर एक्टर ऋषि कपूर ने गुरुवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह कैंसर से पीड़ित थे और काफी समय से इलाज के दौरान 30 अप्रैल को उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में दम तोड़ा। उनकी मौत की जानकारी बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके सबसे पहले दी और दुःख जताया।
फिल्म जगत से ऋषि कपूर का बहुत पुराना नाता रहा है। कपूर खानदान में सबसे पहले ऋषि कपूर के दादा पृथ्वीराज कपूर ने साल 1929 में सिनेमा जगत में कदम रखा था। ऋषि कपूर ने सबसे पहले अपने पिता राज कपूर की फिल्म ‘श्री 420’ और ‘मेरा नाम जोकर’ में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। इसके बाद ऋषि कपूर ने एक के बाद एक हिट फिल्में दीं। कपूर खानदान से कई लोग इस समय बॉलीवुड का जानामाना चेहरा हैं। आप भी जानिए कुछ इस तरह है इस परिवार की हिस्ट्री।
कपूर खानदान का बॉलीवुड में प्रवेश
पृथ्वीराज कपूर से कपूर खानदान की सिनेमा जगत में एंट्री हुई। साल 1923 में पृथ्वीराज की रामसरनी मेहरा से शादी हुई। उनके चार बच्चे राज कपूर, शम्मी कपूर, शशि कपूर और बेटी उर्मी हुए। 29 मई 1972 को पृथ्वीराज कपूर और उसके एक महीने बाद उनकी पत्नी का निधन हो गया।
इसके बाद सबसे बड़े बेटे राज कपूर की शादी साल 1949 में कृष्णा मल्होत्रा से हुई। उनके पांच बच्चे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर, रीमा और रितु हुए। राज कपूर की पत्नी फिल्मों से दूर रहीं।
ऋषि कपूर का परिवार
राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर ने साल 1980 में अपनी दोस्त नीतू सिंह से शादी की थी। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। दोनों के दो बच्चे हैं- रणबीर कपूर और रिद्दीमा कपूर हुए। रणबीर फिल्मों में काफी एक्टिव रहते हैं, लेकिन रिद्दीमा की फिल्मों में रुचि नहीं देखी गई है। साल 1971 में राज कपूर के दूसरे बेटे रणधीर कपूर ने बबीता से शादी की. दोनों की दो बेटियां हुईं- करिश्मा कपूर और करीना कपूर हुईं।
राज कपूर के तीसरे बेटे राजीव कपूर की साल 2001 में आर्किटेक आरती सबरवाल से शादी हुई।
राज कपूर का परिवार
पृथ्वीराज कपूर के बेटे और ऋषि कपूर के पिता राज कपूर तीन भाई थे। पृथ्वीराज के दूसरे बेटे शम्मी कपूर ने साल 1955 में गीता बाली से शादी की। शम्मी ने दूसरी शादी नीला देवी से शादी की। शम्मी और गीता के दो बच्चे हुए- आदित्य राज कपूर और कंचन। आदित्य ने साल 1982 में प्रीति से शादी की। दोनों के दो बच्चे विश्व प्रताप कपूर और तुलसी कपूर हुए। पृथ्वीराज के तीसरे बेटे शशि कपूर ने साल 1958 में जेनिफर केंडल से शादी की। दोनों के तीन बच्चे करन कपूर, कुणाल कपूर और संजना कपूर हुए।
More Stories
कोविड-19, प्रोटोकॉल के तहत सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने वाले 11,355 लोगों के खिलाफ 11 लाख 85 हजार रुपए का जुर्माना,
विश्व श्रवण दिवस पर शिविर का आयोजन, 54 ने आधुनिक मशीनों से कराई जांच
फूलबासन बाई का अकलतरा में युवा यादव समाज ने किया स्वागत