News [email protected]भिलाई. सुपेला पुलिस ने सोमवार को एक कैफे में दबिश दी। जहां नाबालिग लड़के- लड़कियां कैफे में हुक्का गुडग़ुड़ाते हुए पकड़े गए। पुलिस ने हुक्काबार संचालक एमएम राहुल को गिरफ्तार कर लिया। कैफे से हुक्का की पाइप, विभिन्न तम्बाकू फ्लेवर और चार हुक्का पॉट को जब्त किया है।
सुपेला टीआई गोपाल वैश्य ने बताया कि नेहरु नगर पूर्व कार्मशियल कॉम्प्लेक्स कैंडेंस इंस्टीट्यूट की आड़ में अवैध हुक्काबार का संचालन किया जा रहा था। तत्काल सूचना पर प्रशिक्षु डीएसपी निशांत पाठक के साथ पेट्रोलिंग पार्टी भेजा गया। कैफे फेड (फूड फार एनी टमी) के संचालक एमएम राहुल (27 वर्ष) ने कई लड़के और लड़कियों नशे के फ्लेवप में हुक्का पिला रहा था। राहुल के खिलाफ धारा 269,270, 8,11 छत्तीसगढ़ धुम्रपान निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
More Stories
सफाई करने के बहाने 13 साल की मासूम को बुलाकर 6 ने किया दुष्कर्म, आरपी गिरफ्तार
4 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार
CISF जवान की बेटी ने की आत्महत्या, पुलिस ने शुरू की जांच