एसटीएफ की गाड़ी पलटने से पिस्टल लेकर भाग रहा था दुबे, कई जवान भी घायल

न्यूज़ सर्च@कानपुर:- कानपुर के चौबेपुर (Chaubeypur) में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में फरार चल रहे कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे (Vikas Dubey) को उत्तर प्रदेश पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। मध्यप्रदेश पुलिस ने विकास को महाकाल से गिरफ्तार कर गुरुवार को यूपी एसटीएफ के हवाले किया था।
आपको बतादें की विकास दुबे को गुरुवार सुबह उज्जैन महाकाल दर्शन के दौरान घेराबंदी कर महाकाल पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे लेने यूपी एसटीएफ उज्जैन पहुंची। वहां से उसे लेकर शुक्रवार को कानपुर लाया जा रहा था। उत्तर प्रदेश पुलिस के मुताबिक विकास को लेने एसटीएफ की तीन गाड़ियां गई थी। विकास की गाड़ी बीच में चल रही थी। सुबह 8 बजे के करीब कानपुर से लगभग 15 किलोमीटर पहले हाइवे पर उसकी गाड़ी पलट गई। इससे वह पुलिस कर्मियों की पिस्टल छीनकर भाग रहा था उर एनकाउंटर में उसे मार गिराया गया। इसके साथ ही यह एनकाउंटर कई सवाल भी छोड़ गया कि आखिर विकास दुबे के पीछे किसका हाथ था और उस सफेदपोश के बच जाने क्या वह दूसरा विकास दुबे फिर से तैयार नहीं करेगा?
More Stories
पापा सैफ संग छोटे भाई और मम्मी करीना से मिलने अस्पताल पहुंचे तैमूर अली खान, खुश हुए नाना
जिनके पास अभी नहीं है फास्टैग, वो अब फ्री में पा सके यह सुविधा… NHAI ने ‘Free FASTag’ के लिए शुरू किया ये अभियान
रायपुर के दो सराफा कारोबारी ने कीधोखाधड़ी, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार