जांजगीर चांपा – पर्यावरण प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए मानसून सीजन में जनपद पंचायत बम्हनीडीह में व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया गया है।जनपद पंचायत परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर शुरुआत की गई। इस दौरान जनपद अध्यक्ष आशा बालेश्वर साहू व जनपद सीईओ कुबेर सिंह उरेती मौजूद थे।इस दौरान जनपद अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि पौधरोपण कार्यक्रम के तहत अच्छे किस्म के पौधे लगाए जाए एवं उनकी सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जाएं। जो व्यक्ति पौधा लगा रहा है, वह भविष्य में पौधे के संरक्षण के लिए भी जिम्मेदार रहे।जनपद सीईओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अनेक प्रजातियों के पौधे जनपद परिसर में रोपे।पौधरोपण के उपरांत जनपद।अध्यक्ष एवं सीईओ द्वारा बम्हनीडीह ब्लाक के समस्त पंचायत सचिवों एवं रोजगार सहायकों को मौखिक रूप से पौधरोपण के अभियान को जन-जन का अभियान बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी घर-घर पौधे लगाने का अभियान चलाया जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा अवश्य रोपे एवं उसकी देखभाल करे।
पेड़-पौधे लगाने के साथ ही उनकी सुरक्षा करना हमारा दायित्व – जनपद अध्यक्ष
पेड़-पौधे लगाने के साथ ही उनकी सुरक्षा करना और पानी की समुचित व्यवस्था करना हम सभी का पूर्ण उत्तरदायित्व है। जीवन जीने के लिए मानव जीवन में पेड़ों का विशेष महत्व है। इसलिए हम सभी को एक-एक पौधरोपण करना है। पौधरोपण के बाद उसकी सुरक्षा की आवश्यकता है। पेड़ों से हमें ऑक्सीजन मिलती है। बिना ऑक्सीजन के मानव जीवित नहीं रह सकता है। यह बात बम्हनीडीह में पौधरोपण के दौरान जनपद अध्यक्ष ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कही।

ग्लोबल वार्मिग के खतरे को कम करने के लिए पौधारोपण जरूरी,,,
इस अवसर पर जनपद सीईओ कुबेर सिंह उरेती ने अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बारिश के मौसम में प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। क्योंकि ग्लोबल वार्मिंग के खतरे को कम करने एवं पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौध रोपण करना ही एक मात्र उपाय है।जिससे हमारे आसपास का वातावरण भी शुद्ध रहेगा जिससे हमें शुद्ध वायु भी मिलेगी इस मौके पर जनपद अध्यक्ष श्री मती आशा साहू सीईओ कुबेर सिंह उरेती बालेश्वर साहू तुफान सिंह चंदेल शास्वत धर दिवान विकास तिवारी बावा राम जायसवाल दिनेश राठौर हेमंत साहू संतोष जायसवाल धर्मेन्द्र पाण्डेय दिनेश महंत डोरी लाल एवं जनपद पंचायत बम्हनीडीह के कर्मचारीगण उपस्थिति थे।
More Stories
IMF Alerts Clikpping out Choosing Too Rapidly Could Derail Restoration
Zoysia eatage Situation Electronic devise Complete 100 % free of cost Aristocrat Video clip texas hold’em units & Pokies
How That will Take advantage of A wonderful Gaming residential home 100 % totally free Re-writes Bonus