जांजगीर चांपा – जनपद पंचायत बम्हनीडीह के ब्लाक सरपंच संघ अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद का चुनाव रविवार को ग्राम पंचायत करनौद के नर्सरी में संपन्न हुआ। सरपंचों द्वारा सरपंच संघ अध्यक्ष के लिए सर्वसम्मति से ग्राम पंचायत हथनेवरा के सरपंच मोनिका तूफान सिंह चंदेल को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। सरपंचो के सर्वसम्मति से सरपंच संघ का अध्यक्ष बनाया गया । इस चुनाव में समस्त बम्हनीडीह ब्लाक के सरपंचों ने मिलकर अपना अध्यक्ष चुना है इस चुनाव में किसी ने विरोध नही किया।इस सरपंच संघ अध्यक्ष चुनाव में उपाध्यक्ष दिनेश महंत, गंगा प्रसाद जांगडे, रोशन बरेट, संतराम प्रधान, सचिव लिला दिनेश राठौर ,सह सचिव सारदा प्रसाद तिवारी ,कोषाध्यक्ष मालती राज कुमार पटेल ,उप कोषाध्यक्ष सुनंदा राजू चन्द्रा एंव प्रवक्ता उमेंद बाई साहू को सभी सरपंच के द्वारा निर्विरोध चुना गया है इस कार्यक्रम मे बम्हनीडीह विकास खण्ड के समस्त ग्राम पंचायत के जन प्रतिनिधि के साथ ग्रामीण उपस्थिति थे
More Stories
सिजेरियन डिलीवरी होने पर पति ने पत्नी की पिटाई और फिर खुद कर लिया खुदकुशी
एसबीआई कैश काउंटर से ढाई लाख चुराकर गर्लफ्रेंड का डांस देखने में लुटाए
कांग्रेस के हाथ से एक और राज्य फिसला