News [email protected]महाराष्ट्र :- कोरोना काल में covid-19 virus के संक्रमण से बचने मास्क लोगों की जरूरत बन चुका है। हालात यह है कि शादी हो या पार्टी हर जगह लोग मास्क पहन कर जाने लगे हैं। इसे देखते हुए सस्ते से लेकर मंहगे डिजाइनर मास्क तक बिक रहे हैं। पर क्या आपने कहीं सुना और देखा है कि कहीं सोने का मास्क बना हो, बाजार में बेचने के लिए डिजाइन किया गया हो या फिर कोई सख्स सोने का मास्क पहनता हो। ये सच है। दस्तों आपको बता दें कि महाराष्ट्र के पुणे में एक शख्स ऐसा भी है जो सोने से बना मास्क पहनता है।
पुणे से सटे पिंपरी चिंचवड़ में रहने वाले शंकर कुरहाड़े को गोल्डमैन के नाम से भी जाना जाता है। ये महाशय सोने का मास्क पहन कर घूमते हैं। यह मास्क साढ़े पांच तोले का बना है और इसकी कीमत लगभग 3 लाख की बताई जा रही है। यह देश का सबसे महंगा मास्क है। आपको बता दें कि कुरहाड़े को सोना पहनने का बहुत शौक है। वह गले और हाथों में सोने की मोटी-मोटी चेन पहनने के शौकीन हैं। ये सख्स एक समय में अमूमन 3 किलो सोना पहन कर घूमता है। उसकी सोने की प्रति इस दीवानगी के चलते ही लोग उसे गोल्ड मैन के नाम से भी बुलाते हैं।
वहीं हैदराबाद के ज्वेलर्स ने गोल्डन फेस मास्क बेचना शुरू कर दिया है, हैदराबाद की एक मशहूर जूलरी शॉप ने इस ट्रेंड की शुरुआत की है, इस मास्क की कीमत लाखों में है, हालांकि ज्यादातर लोगों का कहना है कि यह दिखावा है, यह मास्क पहन कर शादी में जा सकते हैं, लेकिन कोरोना वायरस से बचाव के लिए यह मास्क उपयुक्त नहीं है।
More Stories
पापा सैफ संग छोटे भाई और मम्मी करीना से मिलने अस्पताल पहुंचे तैमूर अली खान, खुश हुए नाना
जिनके पास अभी नहीं है फास्टैग, वो अब फ्री में पा सके यह सुविधा… NHAI ने ‘Free FASTag’ के लिए शुरू किया ये अभियान
रायपुर के दो सराफा कारोबारी ने कीधोखाधड़ी, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार