जांजगीर में 6, रायगढ़ में 2 और अम्बिकापुर, सूरजपुर में एक एक मरीज मिला
न्यूज़ सर्च@रायपुर:- रविवार से सोमवार के बीच 24 घंटे के भीतर राज्य में कोरोना के 10 नए मामले सामने आए हैं। इसमें जांजगीर के 6, रायगढ़ में 2 और अम्बिकापुर व सूरजपुर में एक एक मरीज मिले हैं।
जांजगीर में मिले सभी मरीज प्रवासी मजदूर हैं, जो पूर्व में मिले पांच पॉजिटिव लोगों के साथ ही उसी ट्रेन में आए थे। जिले में अब एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 11 पहुंच गई है। इधर मजदूरों के आने का सिलसिला जारी है। ऐसे में मजदूरों की संख्या और बढऩे की पूरी संभावना है क्योंकि अब तक 195 लोगों की रिपोर्ट पेंडिंग है। वहीं सूरजपुर में दिल्ली से लौटा व्यक्ति और अम्बिकापुर के मोमिनपुरा की एक महिला भी पॉजिटिव मिली है। यह महिला अहमदाबाद से लौटी थी।
अब एक्टिव मरीजो की संख्या 36
रायगढ़ 2
बालोद 11
कोरिया 1
कवर्धा 2
जांजगीर 11
बलौदाबाजार 6
गरियाबंद ( राजिम ) 1
सरगुजा 1
सूरजपुर 1
कुल एक्टिव मरीजों की संख्या- 36
More Stories
पोषण पुनर्वास केंद्र में नन्ही रिया की चहल कदमी से आई रौनक
सिजेरियन डिलीवरी होने पर पति ने पत्नी की पिटाई और फिर खुद कर लिया खुदकुशी
अवैध परिवहन करते हुए एक लाख रूपये की सागौन लकड़ी जप्त