पांच नाबालिग आरोपी समेत दो बच्चों का एक पिता गिरफ्तार
भिलाई. नेवई थाना क्षेत्र में एक 13 साल की मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों में एक 2 बच्चों का बाप सहित 5 नाबालिग शामिल हैं। उन्होंने बच्ची को सूने घर में झाडू लगाने के बहाने बुलाया और फिर दरवाजा बंदकर उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद उन्होने किसी को कुछ बताने या पुलिस में रिपोर्ट कराने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी सहमी बच्ची असहनीय पीड़ा से कराहती हुई अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी अपनी मां को दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 342, 375 (डी ए), 506 5/6 पाक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने 24 घंटे भीतर एक बालिग और पांच नाबालिग समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
नेवई पुलिस ने बताया कि घटना 25 फरवरी दोपहर 12 बजे की है। 13 वर्षीय बच्ची के माता पिता मजदूरी करने काम पर गए थे। उसके साथ दो छोटे भाई थे। घर के पास ही एक नाबालिग आरोपी ने उसे अपने घर में झाड़ू लगाने के बहाने बुलाया। उसके घर पर कोई नहीं था। बच्ची आरोपी के घर चली गई। फिर वहां पहले से मौजूद 5 अन्य सहित 6 ने उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस का कहना है दुष्कर्म 32 साल के आरोपी ने किया अन्य 5 आरोपी 13, 14, 15 और 16-16 साल के नाबालिग थे। उन्होंने मासूम के साथ गंदी हरकते की। 26 फरवरी की रात 8 बजे पीडि़ता के पिता और माता जब घर पहुंचे तो बच्ची ने उन्हें बताया और उसके बाद मामले में जुर्म दर्ज किया।
वर्जन
मामले की गंभीरता के ध्यान में रखते हुए दो महिला टीआई के साथ टीम गठित की। तीन घंटे तक आरोपियों की खोजबीन कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
More Stories
सेंट्रल जेल में कोरोना संक्रमित कैदी की मौत, इंचार्ज भी पॉजिटिव
कोविड सेंटर से भाग कर युवक ने लगाई फांसी… जांच में जुटी पुलिस
अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में मरीजों को दिया जा रहा इतना गंदा पानी की जानवर भी न पिए