न्यूज़ सर्च डेस्क, 23 फरवरी 2021 :- कांग्रेस के एक बड़े नेता का अश्लील वीडियो वायरल होने से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोपी नेता से इस्तीफा ले लिया है, लेकिन भाजपा ने इस मुद्दे को लपक कर राजनीतिक रोटी सेंकना शुरु कर दिया है। भाजपा को बैठे बिठाय एक नया मुद्दा मिलने के बाद बयानों के तीर चलाने शुरू हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें कोंडागांव के कांग्रेस शहर अध्यक्ष जितेंद्र दुबे दिख रहे हैं। वे किसी लड़की से वीडियो चैट कर रहे हैं और अश्लील हरकत करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो चैट को स्क्रीन रिकॉर्डर से रिकॉर्ड किया गया है। इस वीडियो में लड़की कौन है इसका पता तो नहीं है लेकिन कांग्रेस शहर अध्यक्ष दुबे स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने जितेंद्र दुबे को तालाब किया जमकर फटकार लगाई। इसके कुछ घंटे के बाद दुबे की इस्तीफे की भी खबर आ गई लेकिन इसके बाद भी मामला ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा है।
इस मामले को लपकते हुए भाजपा ने जांच की मांग की है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लता उसेंडी ने कहा है कि कांग्रेस सत्ता की अहं में महिलाओं के स्वाभिमान को रौंदने में लगी है। उन्होंने इस वीडियो क्लिप की जांच की मांग की है। उसेंडी ने इस मामले को महिला अपराधों से भी जोड़ दिया है।
More Stories
800 लाेगाें को आज से लगेगी कोरोना की वैक्सीन, सुबह 9 से 5 बजे तक लगेगा टीका
जांजगीर-बिलासपुर हाईवे पर तेज रफ्तार हाइवा की बोलेरो से टक्कर…3 की दर्दनाक मौत
बिलासा हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए फ्लाईट कल से शुरू… सभी सीटें बुक…मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे शुभारंभ