न्यूज़ सर्च डेस्क :- करीना कपूर ख़ान ने दूसरे बेटे को जन्म देकर पटौदी खानदान को एक और वारिस से दिया है। उनके घर में एक बार फिर किलकारियां गूंजी हैं। अभिनेत्री करीना कपूर खान और छोटे पटौदी को देखने रविवार को सैफ संघ तैमूर भी हॉस्पिटल पहुंचे जहां उनकी पहली तस्वीर सोशल मीडिया में वायरस हुई।
अभिनेत्री करीना कपूर खान और अभिनेता सैफ अली खान दूसरे बच्चे के पैरेंट्स बन गए हैं। बच्चे के जन्म के बाद सैफ की खुशी सातवें आसमान पर है। यह गुड न्यूज़ मिलते ही बेटे तैमूर के साथ करीना और न्यू बॉर्न बेबी से मिलने सैफ अस्पताल पहुंचे।
अपने बच्चे और पत्नी की देखभाल के लिए सैफ अली खान ने इन दिनों काम से ब्रेक लिया है। इतना ही नहीं डिलीवरी से पहले ये कपल नए घर में भी शिफ्ट हो चुका है।
खबर मिलते ही रणधीर कपूर भी बेटी करीना और नाती से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे।
आपको बता दें कि सैफ अली खान ने करीना कपूर से 16 अक्टूबर 2012 को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई। इसके बाद 2016 में करीना ने अपने पहले बच्चे बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया।
तैमूर के नाम पर काफी विवाद हुआ लेकिन बाद में उनकी क्यूटनेस के सभी कायल हो गए। तैमूर अभी चार साल के हैं। अब सभी को सिर्फ करीना के पहले बच्चे का नाम जानने का इंतजार है।
More Stories
जिनके पास अभी नहीं है फास्टैग, वो अब फ्री में पा सके यह सुविधा… NHAI ने ‘Free FASTag’ के लिए शुरू किया ये अभियान
रायपुर के दो सराफा कारोबारी ने कीधोखाधड़ी, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार
बाबा रामदेव की पतंजलि पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना, कई अन्य कंपनियों पर भी हुई कार्रवाई