बिलासपुर- बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्य समिति की सदस्य हर्षिता पांडे ने राज्य की सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ दो साल में अपराध बढ़े हैं। आदिवासियों महिलाओं के साथ दुष्कर्म और अपरहरण के मामले बढ़े हैं। यह बात उन्होंने राज्य महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष पूजा विधानी और जिला अध्यक्ष जयश्री चौकसे के साथ मिलकर गुरुवार को बुलाई गई संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। इस दौरान जब उनसे महंगाई के मुद्दे पर मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से साफ मना कर दिया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ते महिलाओं और बच्चों पर बढ़ते अपराध को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। महिला मोर्चा इस मामले को लेकर 20 फरवरी को रायपुर में धरना प्रदर्शन करेगी। इसमे राष्ट्रीय महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी भी शामिल होंगी। एनसीआर के आंकड़ों को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा ने सरकार पर निशाना साधा है।
महंगाई के मुद्दे से पड़ला झाड़ा
महिला मोर्चा की नेत्रियों से महंगाई को लेकर सवाल किये जाने पर महिला मोर्चा की ने कहा कि और किसी दिन इस मम्मलेमे बात करेंगे, आज का विषय केवल महिला संबधी अपराध को लेकर है। इस तरह उन्होंने अपने आपको आज के सबसे गंभीर मुद्दे से पीछे खींच लिया।
More Stories
DFO की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप, दो आरामिल सील, 17 घनमीटर अर्जुन लकड़ी जब्त
मंदिर की दानपेटी पर चोरों ने डाला डाका, मामला दर्ज
35 से 65 साल की महिलाओं को हर पांच साल में गर्भाशय कैंसर की जांच कराना जरूरी: डॉ. जोगी