न्यूज़ सर्च पामगढ़
भाजपा मण्डल मुलमुला की प्रथम कार्यसमिति बैठक भैंसो के सरस्वती शिशु मंदिर विघालय में सम्पन्न हुई, बैठक में अतिथि के रूप में बेलतरा विधानसभा के विधायक एवं भाजपा जिला संगठन प्रभारी रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, भाजपा जिला महामंत्री द्वय पुरुषोत्तम शर्मा, कन्हैया गोयल उपस्थित थे, संगठन प्रभारी रजनीश सिंह ने कहाँ की संगठन मजबूत करने के लिए हर बूथ तक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से पार्टी हित में कार्य करने के लिए पार्टी के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए प्रेरित करें, पार्टी में कार्य करने वालो की कमी नही है बस उनको प्रेरित करने की आवश्यकता है, उन्होंने ने कांग्रेस सरकार की विफलता पर भी निशाना साधते हुए कहा की भूपेश सरकार की खराब नीति के कारण कांग्रेस के कई बड़े नेता, एवं कार्यकर्ता नाराज है।भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, हम सभी कार्यकर्ता मिलकर पार्टी को और मजबूत करें, एवं साथ ही साथ हर महीने मण्डल स्तर पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हो, जिससे कार्यकर्ताओं में एक दूसरे के प्रति संपर्क बड़े, ।
इस कार्यक्रम में अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष लहरे, मण्डल अध्यक्ष उद्यालिक राम साहू, भाजपा महामंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव, सुखराम मधुकर, नंद चौधरी, मोतीलाल डहरिया, कौशल जोशी, संतोषी सिंह, राजकुमार साहू, संतोषी साहू, सुरेश सिंह, सुशीला लहरे, किशोरी कश्यप, सुरेंद्र कश्यप, प्रकाश यादव, विवेक जोगी, अर्घ विश्वास, द्वारिका कश्यप, रामबाबू पाण्डेय, रघुवीर सिंह, कौशल जोशी, महावीर पटेल, बिसाहू निर्मरलक, दरस पटेल, सुशीला लहरे, जागेश्वर कश्यप, सुरेश साहू, निखिल कश्यप, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम संचालन उपाध्यक्ष रोहणी कश्यप ने किया ।
More Stories
800 लाेगाें को आज से लगेगी कोरोना की वैक्सीन, सुबह 9 से 5 बजे तक लगेगा टीका
जांजगीर-बिलासपुर हाईवे पर तेज रफ्तार हाइवा की बोलेरो से टक्कर…3 की दर्दनाक मौत
बिलासा हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए फ्लाईट कल से शुरू… सभी सीटें बुक…मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे शुभारंभ