रायगढ़, 10 फरवरी 2021:- रायगढ़ जिला प्रशासन ने निर्देश का पालन न करने पर शहर के ग्रांड माल में संचालित बिग बाजार को सील कर दिया है। निगम प्रशासन की इस कार्रवाई से पूरे बड़ाई की जा रही है कि चाहे बिग बाजर जैसी बड़ी संस्था हो या छोटा दुकानदार नियम का पालन सभी को करना पड़ेगा।
आपको बता दें कि नगर निगम ने शहर के तमाम प्रतिष्ठानों को बुधवार के दिन बंद करने के निर्देश दिए थे। निर्देश के बाद भी ग्रैंड मॉल में संचालित बिग बाजार ने अपना प्रतिष्ठान चालू रखा था। जैसे ही कलेक्टर को इसकी जानकारी हुई उन्होंने रायगढ़ तहसीलदार कार्रवाई के निर्देश दिए।
नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने बताया कि यह कार्रवाई जिला प्रशासन ने किया है क्योंकि बुधवार बंदी होने के नगर निगम के आदेश के बावजूद यह प्रतिष्ठान बिना किसी अधिकृत आदेश के जारी था। इस लिए तहसीलदार सीमा पात्रे ने कार्रवाई करते हुए बिग बाजार सील कर दिया है।
More Stories
सफाई करने के बहाने 13 साल की मासूम को बुलाकर 6 ने किया दुष्कर्म, आरपी गिरफ्तार
4 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार
CISF जवान की बेटी ने की आत्महत्या, पुलिस ने शुरू की जांच