गंजपारा के पास झाडिय़ों में फेक दिया था पत्थर, पुलिस ने किया जब्त
न्यूज़ सर्च@भिलाई. गंजपारा नगर निगम के नवनिर्मित कॉप्लेक्स में हुई एक बुजुर्ग की अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने 10 घंटे में सुलझा लिया है। हत्या का आरोपी एक आपचारी बालक निकला। पुलिस ने आरोपी आपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की।
दुर्ग सीएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि घटना बुधवार रात करीब 9.30 बजे की है। सूचना मिली कि नगर निगम कॉप्लेक्स में रहने वाले एक बुजुर्ग भिखारी की किसी ने हत्या कर दी। तत्काल टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर जिला हॉस्पिटल की मॉच्र्युरी में रखवाया। पोस्टमॉर्टम कराया गया। मृतक के परिजनों की तलाश शुरु की। एक व्यक्ति ने बताया कि बांधा तालाब के पास उसका दामाद रहता है। उसे बुलाया गया। तब उसकी पहचान पाटन ग्राम खर्रा निवासी सेवक राम यादव से हुई। वह करीब पांच वर्ष पहले घर छोड़ दिया था। गंजपारा कॉम्प्लेक्स में ही रहता था। भीख मांग कर जीवन यापन करता था। इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। करीब 10 घंटे में एक आपचारी बालक को गिरफ्तार किया।
ऐसे पकडाय़ा आरोपी आपचारी बालक
पुलिस ने बताया कि टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी शुरू की। कॉम्प्लेक्स के आस पास आने वाले करीब 100 लोगों को बुलाकर उनसे पूछताछ की। तब एक बालक का हुलिया पता चला। उसका एक स्केच तैयार किया गया। फिर कड़ी दर कड़ी को जोड़ते हुए जांच की दिशा को आगे बढय़ा। गुरुवार को सुबह 9 बजे करीब 16 वर्षीय आपचारी बालक को उसके घर से उठा लिया। पूछताछ की तो बच्चे ने अपनी आरोप कबूल कर लिया। पत्थर को उसने गंजपारा के एक झांड़ी में फेक दिया था। उसकी निशानदेही पर बरामद किया गया।
जानिए क्यों की बुजुर्ग की हत्या
पुलिस के मुताबिक आपचारी बालक नशे का आदी है। आरोपी आपचारी बालक ने बुधवार दोपहर 3.30 बजे सेवक राम यादव से मुलाकात हुई थी। बालक ने उससे पैसा मांगे। सेवक राम ने पैसा नहीं दिया तो उससे विवाद करते हुए गाली गलौज कर लिया। इसके बाद रात में फिर आया। फिर विवाद कर लिया और तैश में आकर पत्थर उठाया। सेवक राम के माथा पर दो बार वार कर दिया। जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। सिर के पीछे की तरफ गिरने से गंभीर चोट आई। उसकी मौत हो गई।
वर्जन
बुजुर्ग की हत्या के अंधी कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है. करीब 100 लोगों से पूछताछ की. नाबालिग आरोपी द्वारा घटना को अंजाम दिया गया. यह मामला नशे से प्रेरित होकर किया गया. उसने बुजुर्ग से पैसा की मांगे किया था. नाबालिग के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
अजय यादव, एसएसपी दुर्ग
More Stories
पोषण पुनर्वास केंद्र में नन्ही रिया की चहल कदमी से आई रौनक
सिजेरियन डिलीवरी होने पर पति ने पत्नी की पिटाई और फिर खुद कर लिया खुदकुशी
अवैध परिवहन करते हुए एक लाख रूपये की सागौन लकड़ी जप्त